Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर ऑटो एक्सपो–2026 शुरू, वाहन खरीद पर 50% RTO टैक्स में छूट

रायपुर। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की अधिसूचना के अनुसार रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन द्वारा 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026 तक श्रीराम बिजनेस पार्क, विधानसभा रोड सड्डू, रायपुर में ऑटो एक्सपो–2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान वाहन खरीदने पर परिवहन विभाग की ओर से जीवनकाल कर (RTO टैक्स) में 50 प्रतिशत की एकमुश्त छूट दी जा रही है।

इस ऑटो एक्सपो की खास बात यह है कि प्रदेश के नागरिक अपने गृह जिले में ही वाहन पंजीयन करा सकेंगे और नजदीकी पंजीकृत डीलरों के माध्यम से योजना का लाभ ले सकेंगे। एक्सपो में सभी प्रकार के नवीनतम वाहन मॉडल एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, बैंक और फाइनेंसर कम ब्याज दर पर वाहन ऋण, जबकि बीमा कंपनियां न्यूनतम प्रीमियम पर बीमा सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। इस बार एक्सपो में रायपुर जिले के 95 और अन्य जिलों के 171 सहित कुल 266 डीलर्स भाग ले रहे हैं, जिससे आमजन को किफायती दरों पर वाहन खरीदने का बड़ा अवसर मिलेगा।

Exit mobile version