Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर-बलौदाबाजार रोड होगी फोरलेन, 1500 करोड़ की परियोजना से जाम से मिलेगी राहत

रायपुर। रायपुर से बलौदाबाजार और सारंगढ़ जाने वाले यात्रियों को जल्द जाम से राहत मिल सकती है। रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग के फोरलेन चौड़ीकरण का डीपीआर तैयार हो चुका है। नेशनल हाईवे विभाग इस परियोजना पर करीब 1500 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

जानकारी के अनुसार सड़क चौड़ीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में धनेली से पुराना विधानसभा तक 11.6 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण होगा, जिस पर लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। दूसरे चरण में विधानसभा से पलारी तक करीब 72 किलोमीटर सड़क फोरलेन बनाई जाएगी, जिसके लिए 1050 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।

परियोजना के तहत सड़क के साथ कई हिस्सों में सर्विस लेन, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज भी बनाए जाएंगे। नरदहा चौक, धनेली चौक और धनेली गांव में फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जबकि टेकारी रेलवे क्रॉसिंग और बरौदा गांव में ओवरब्रिज का निर्माण होगा।

फोरलेन बनने से रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ मार्ग पर जाम और सड़क हादसों में कमी आएगी। भारी वाहनों के लिए अलग लेन मिलने से यातायात सुगम होगा और सीमेंट उद्योग सहित व्यापारिक गतिविधियों को भी फायदा मिलेगा।

नेशनल हाईवे के चीफ इंजीनियर ज्ञानेश्वर कश्यप ने बताया कि परियोजना की ड्राइंग और डिजाइन दिल्ली मुख्यालय भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही चौड़ीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।

Exit mobile version