Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर-भोपाल के बीच बनेगा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, 15 हजार करोड़ की परियोजना प्रस्तावित

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रायपुर-भोपाल के बीच करीब 15 हजार करोड़ रुपये की लागत से 6 लेन इंटर-स्टेट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित किया गया है। इस परियोजना से दोनों राज्यों के बीच आवागमन और व्यापार को गति मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित मार्ग भोपाल, सागर, दमोह, जबलपुर और मंडला होते हुए छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा और कवर्धा, बेमेतरा व सिमगा के रास्ते रायपुर से जुड़ेगा। सांसद संतोष पाण्डेय ने परियोजना का स्वागत करते हुए इसे दोनों राज्यों के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना बताया है।

14-15 घंटे का सफर 6-7 घंटे में होने की उम्मीद

प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे से रायपुर और भोपाल के बीच यात्रा समय 14-15 घंटे से घटकर करीब 6-7 घंटे होने का दावा किया जा रहा है। इससे माल परिवहन, औद्योगिक गतिविधियों और व्यापार को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

जबलपुर से मंडला होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा और चिल्फी घाट के रास्ते रायपुर तक 6 लेन सड़क विकसित करने की योजना भी प्रस्तावित है। इसके लिए करीब 2,500 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान बताया गया है। नए कॉरिडोर से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version