Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Raipur Blue Water Accident: 52 घंटे बाद भी आदिल खान का सुराग नहीं, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का 52 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। SDRF की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका है। गहरे पानी के कारण रेस्क्यू टीम को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर गौरव सिंह से मुलाकात कर सर्च ऑपरेशन तेज करने और जल्द शव बरामद कराने की मांग की। साथ ही ब्लू वाटर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की गई।

बताया गया कि आदिल 19 अगस्त को तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर घूमने गया था। दोस्तों के बीच तैरकर दूसरी तरफ जाने की शर्त लगी, जिसके बाद आदिल पानी में उतरा और गहरे हिस्से में डूब गया। SDRF की टीम शनिवार सुबह फिर से तलाश अभियान शुरू करेगी।

Exit mobile version