Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर: बैडमिंटन कोर्ट में ‘नॉकआउट’ मौत! खेलते-खेलते अचानक गिरा कारोबारी, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

रायपुर: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक प्रतिष्ठित कारोबारी की बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक आने से मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना कोर्ट में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शॉर्ट मारते ही अचानक गिरे, फिर नहीं उठे

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 45 वर्षीय कारोबारी अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। वे पूरी तरह फिट नजर आ रहे थे और ऊर्जा के साथ शॉर्ट्स मार रहे थे। इसी दौरान, एक शॉर्ट मारने के तुरंत बाद वे अचानक लड़खड़ाए और कोर्ट के बीचों-बीच गिर पड़े। साथी खिलाड़ी तुरंत उनकी ओर दौड़े, उन्हें सीपीआर (CPR) देने की कोशिश की गई और अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ‘ब्रॉट डेड’ (मृत) घोषित कर दिया।

शुगर पेशेंट थे, जिम और स्पोर्ट्स का था शौक

परिजनों और दोस्तों के मुताबिक, मृतक कारोबारी शुगर (Diabetes) के मरीज थे, लेकिन वे अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते थे। वे नियमित रूप से जिम जाते थे और बैडमिंटन खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। डॉक्टरों का प्रारंभिक अनुमान है कि ‘सडन कार्डियक अरेस्ट’ (Sudden Cardiac Arrest) की वजह से उनकी जान गई है।

Exit mobile version