रायपुर। राजधानी की एनआईटी रोड स्थित चौपाटी को आमानाका ओवरब्रिज के नीचे शिफ्ट करने की योजना एक बार फिर विवादों में आ गई है। रेलवे ने इस जमीन को अपना बताते हुए यहां मौजूद अस्थायी दुकानदारों, गुमटी संचालकों और 32 मैकेनिक दुकानों को 7 दिन के भीतर जगह खाली करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस से दुकानदारों में नाराज़गी और असमंजस बढ़ गया है।
दुकानदारों का कहना है कि चौपाटी शिफ्टिंग पहले ही देरी से चल रही थी और अब रेलवे की कार्रवाई से स्थिति और पेचीदा हो गई है।महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया है कि रेलवे द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद चौपाटी शिफ्टिंग फिलहाल रोक दी गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम इस मामले में रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर समाधान तलाशेगा।

