Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर निगम सख्त, ठेकेदार पर जुर्माना

रायपुर: नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर से गंदे पानी की सप्लाई का मामला सामने आने पर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया और सभी टैंकर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई है।

शिकायत मिलने के बाद निगम टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत टैंकर बदलवाया और साफ पानी की सप्लाई शुरू कराई। जांच में सामने आया कि टैंकर नया था और ठीक से सफाई न होने के कारण यह स्थिति बनी।

जोन कमिश्नर ने सभी ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि सप्लाई से पहले पानी की जांच अनिवार्य रूप से करें, अन्यथा अनुबंध निरस्त किया जाएगा।

Exit mobile version