Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में अवैध नल कनेक्शन वैध कराने का शुल्क बढ़ा, फैसले पर सियासत तेज

रायपुर। रायपुर नगर निगम ने अवैध नल कनेक्शनों को नियमित करने के लिए नई योजना लागू की है। 16 जुलाई से 15 अक्टूबर 2026 तक चलने वाली इस योजना के तहत घरेलू अवैध नल कनेक्शन को वैध कराने के लिए 20,882 रुपये और व्यावसायिक कनेक्शन के लिए 30,882 रुपये शुल्क तय किया गया है।

नगर निगम का कहना है कि शहर में करीब 90 हजार अवैध नल कनेक्शन हैं, जिससे जल राजस्व को नुकसान हो रहा है। योजना का उद्देश्य पुराने बकाया की वसूली और राजस्व बढ़ाना है।

वहीं, इस फैसले को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि पहले जहां अवैध कनेक्शन नियमित कराने के लिए नाममात्र शुल्क लिया जाता था, वहीं अब इसे लगभग 200 गुना बढ़ा दिया गया है। उन्होंने इसे जनविरोधी बताते हुए फैसला वापस नहीं लेने पर कांग्रेस द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी है।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने योजना को मंजूरी दी है। हालांकि, इस मुद्दे पर महापौर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Exit mobile version