Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

महादेव घाट कॉरिडोर और गौरवपथ सहित चार बड़े प्रोजेक्ट, 108 करोड़ में जल्द शुरू

रायपुर।नगर निगम के चार बड़े प्रोजेक्ट में से महादेव घाट कॉरिडोर तय बजट से लगभग 8% कम, 17.60 करोड़ रुपये में तैयार होगा। पहले इसके लिए 18 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। टेंडर में कम दर आने के बाद निगम ने इसे रेट अप्रूवल के लिए शासन को भेजा है।

इसके अलावा तेलीबांधा टॉवर, बूढ़ापारा सीएसईबी ऑफिस से टिकरापारा होते हुए पचपेढ़ी नाका तक गौरवपथ और शहर के 18 चौक-चौराहों को यातायात के लिए तैयार करने के टेंडर भी स्वीकृति के बाद शासन को भेजे गए हैं। इन सभी प्रोजेक्ट पर कुल लगभग 108 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

अधिकारियों के अनुसार, टेंडर में अधिकांश प्रोजेक्ट में पहली बार ही अच्छी दर आई। महादेव घाट कॉरिडोर का काम नगर निगम के साथ सिंचाई और लोक निर्माण विभाग मिलकर करेंगे। कॉरिडोर के रास्ते में आने वाली दुकानों को हटाए बिना व्यवस्थित रखा जाएगा, जबकि सामाजिक भवनों को अलग कर दिया जाएगा। काम महादेव घाट चौक के पास पेट्रोल पंप से शुरू होगा।

Exit mobile version