रायपुर में लंबित विकास कार्य जल्द शुरू करें, जलभराव और सफाई पर विशेष फोकस: सचिव

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव शंगीता आर. ने रायपुर नगर निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित विकास कार्यों को तत्काल शुरू करने और तकनीकी बाधाओं को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोन कमिश्नरों को हर 15 दिन में कार्यस्थलों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने को कहा।

बैठक में शहर की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जलभराव की समस्या, समय पर वेतन भुगतान और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। सचिव ने बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और पीएम स्वनिधि योजना के कार्यों में तेजी लाने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत रायपुर की स्वच्छता रैंकिंग सुधारने तथा शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

You May Also Like

More From Author