छत्तीसगढ़: रायपुर में एसीबी की टीम ने आज स्वास्थ्य विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी बाबू का नाम सूरज नाग है और वह स्टाफ नर्स से 2 साल के अध्ययन अवकाश सेटलमेंट के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।
एसीबी की टीम को सूचना मिली थी कि नाग रायपुर के राजेंद्र नगर विजेता कॉम्प्लेक्स स्थित अपने घर में नर्स से रिश्वत ले रहा है। इसके बाद टीम ने आज सुबह उसके घर पर दबिश दी और उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में नाग ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।