रायपुर। रायपुर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। पहले जारी सूची को पीसीसी ने मंजूरी न मिलने के कारण निरस्त कर दिया था, जिसके चलते संगठन में खींचतान की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अब नई सूची जारी होने के साथ ही इन अटकलों पर विराम लग गया है।
पीसीसी ने शनिवार को 61 सदस्यों वाली कार्यकारिणी को मंजूरी दी है। इसमें 12 उपाध्यक्ष, 19 महामंत्री, 20 सचिव और 10 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। सचिन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
गौरतलब है कि पीसीसी प्रमुख दीपक बैज ने समीक्षा बैठक में नियुक्तियों में देरी पर नाराजगी जताई थी। इससे पहले 10 अप्रैल को जारी सूची को आपत्ति के बाद रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब संशोधित कार्यकारिणी को अंतिम रूप दे दिया गया है।

