Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

तेलीबांधा में चाकूबाजी, युवक की हत्या से इलाके में दहशत

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। तेलीबांधा इलाके में रविवार रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के दौरान पूरे इलाके की लाइट बंद थी। वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथ में चाकू लेकर दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पूरी योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया। चाकूबाजी में आदित्य कुर्रे और अभय सारथी गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनमें इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई, जबकि अभय का अस्पताल में इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह भी क्राइम सीन पर पहुंचे। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Exit mobile version