Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर डीईओ कार्यालय आगजनी मामला: साजिश का आरोप, भ्रष्टाचार छुपाने की कोशिश – दीपक बैज

रायपुर। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आग लगने की घटना के बाद भवन को तोड़ दिया गया है। इस मामले को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साजिश करार देते हुए कहा कि कार्यालय में आग जानबूझकर लगाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आग में कई महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेज और नियुक्तियों से जुड़ी फाइलें जल गईं, और जांच शुरू होने से पहले ही भवन को ध्वस्त कर देना भ्रष्टाचार को छिपाने का प्रयास है।

दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में दिल्ली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आवास पर हुई तथाकथित “डिनर डिप्लोमेसी” पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और वे लगातार सरकार की गलत नीतियों, भ्रष्टाचार और हाल ही में जम्बूरी में सामने आए घोटाले को उठाते रहे हैं। इससे सरकार कहीं न कहीं बैकफुट पर आई है। बैज ने आरोप लगाया कि ऐसे में दिल्ली में उनके निवास पर लोगों को भोजन पर बुलाना एक नई रणनीति और नई चाल की तैयारी का संकेत है।

इस दौरान मीडिया से चर्चा में कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भी उपस्थित थे।

Exit mobile version