Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में DMF परिषद की बैठक, 37 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित रेड क्रॉस सभागार में जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में करीब 37 करोड़ रुपये के DMF फंड से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यावरण और ग्रामीण विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

बैठक में आत्मानंद स्कूलों के अतिथि शिक्षकों के वेतन के लिए 8 करोड़ रुपये, सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम विकसित करने के लिए 5 करोड़ रुपये, ग्रामीण पेयजल योजनाओं के लिए 8.30 करोड़ रुपये तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए 6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। पर्यावरण संरक्षण मद की राशि भी बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये करने का निर्णय लिया गया।

इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक में एंबुलेंस उपलब्ध कराने, मेडिकल कॉलेज में गंभीर मरीजों की दवाइयों के लिए 50 लाख रुपये, सोलर प्लांट, आंगनबाड़ी भवन, मॉडल महतारी सदन और कौशल विकास से जुड़े कार्यों को भी मंजूरी दी गई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version