Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में भव्य दशहरा उत्सव की तैयारी, WRS मैदान में 101 फीट के रावण का होगा दहन

रायपुर। राजधानी रायपुर में विजयादशमी के अवसर पर भव्य दशहरा उत्सव आयोजित किया जाएगा। डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। इस दौरान आतिशबाजी भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। आयोजन में करीब 5 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे शामिल

आयोजन की जानकारी देते हुए रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कई अन्य जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था

बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ को देखते हुए पार्किंग, यातायात नियंत्रण, पेयजल, साफ-सफाई और रोशनी की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही चिकित्सा सहायता और अग्निशमन सेवाओं को लेकर भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा

दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। WRS मैदान में होने वाला रावण दहन रायपुर के प्रमुख सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल है, जिसमें हर साल बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

Exit mobile version