रायपुर। राजधानी रायपुर में गर्मी के बढ़ते प्रकोप और पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए नगर निगम ने एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। पानी की आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए गुरुवार से हर दिन सुबह और शाम नल खुलने के समय बिजली सप्लाई आधे घंटे के लिए बंद करने की मांग की गई है।
इस संबंध में नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर कहा है कि गर्मियों में पानी की जरूरत अधिक होती है और लोग टुल्लू पंप का उपयोग करने लगते हैं, जिससे अंतिम छोर के क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाता। इस स्थिति से बचने के लिए निगम ने 1 मई से 15 जून 2025 तक सुबह 6:15 से 6:45 और शाम 6:15 से 6:45 बजे तक प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रोकने का सुझाव दिया है।
इन इलाकों में हो सकती है बिजली कटौती:
मोचीपारा, सूर्यानगर, डबरापारा, बुनियाद नगर, विजय नगर, सतनामीपारा, बधवा तालाब पार, केबिनपारा, रामेश्वर नगर, दीनदयाल नगर, आकाश गैस गोडाउन, संत कबीरदास वार्ड (03), यतियतन लाल गार्ड (04), बंजारी माता यार्ड (05), नेताजी कन्हैया लाल बंजारी (15), नगर पट्टी शिवानंद नगर, वीर शिवाजी वार्ड (16), ठक्कर बापा (17), बाल गंगाधर तिलक (18), शंकर नगर (30), मदर टेरेसा (47), ब्राम्हणपारा (44), डॉ. विपिन बिहारी सूर (64), महंत लक्ष्मी नारायण दास (42), आदर्श नगर, महेश कॉलोनी, पुराना श्रीनगर, दीक्षा नगर, तुलसी नगर, पार्वती नगर, प्रेम नगर, गुद्धियारी, शिवानंद नगर सेक्टर 03-04, अशोक नगर, उपरधारा, हनुमान पारा, दुर्गा नगर, गंगा नगर, न्यू शांति नगर, खम्हारडीह, श्याम नगर, सिविल लाइन, जय काली चौक, बलदाई गली, धोबीपारा, सारथी चौक, मठपारा, दोमर पारा, गभरापारा, हनुमान नगर, चन्द्रशेखर नगर, करण नगर, पीएस सिटी नगर, भक्त माता कर्मा वार्ड (67), वामन राव लाखे (66), डॉ. खूबचंद बघेल (68), मोरेश्वर राय गद्रे (59), चन्द्रशेखर आजाद (60), शहीद राजीव पाण्डेय (62), ब्रिगेडियर उस्मान (63), महामाया मंदिर (65), मनमोहन सिंह (23), सरदार पटेल (24), शहीद नायक (03), डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (19), रामकृष्ण परमहंस (20), माधवराव सप्रे (69), कुशाभाउ ठाकरे (07), डॉ. भीमराव अंबेडकर (11), लाल बहादुर शास्त्री (51), श्रीराम नगर, शिव नगर, संतोषी नगर, मठपुरैना, संजय नगर, टिकरापारा, महंत तालाब, ज्योति नगर, आम बगीचा, गोपाल नगर, गोकुल नगर, खपरा भट्टी, भीम नगर, संकल्प वाटिका, बगीचा, प्रीतम नगर, छोटा-बड़ा अशोक नगर, विकास नगर, साईनाथ कॉलोनी, छोटा-बड़ा भवानी नगर, सत्यम विहार (गली 01-05), यादव कॉलोनी, शिवाजी नगर, द्वारिका विहार, दया नगर, दुबे कॉलोनी, कापा बस्ती, ब्रम्हदेव नगर और सूरज नगर।