Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में बाढ़ का असर, NDRF-SDRF ने 239 लोगों को सुरक्षित निकाला

रायपुर। राजधानी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने भाठागांव और चंदनीडीह से अब तक 239 लोगों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया है।

भाठागांव में 54 लोगों को रेस्क्यू कर सामुदायिक भवन में ठहराया गया है, जहां उनके लिए भोजन और पेयजल की व्यवस्था की गई है। वहीं चंदनीडीह में 185 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

प्रशासन की टीमें दतरेंगा और काठाडीह सहित प्रभावित क्षेत्रों में भी निगरानी कर रही हैं। अन्य स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने और जरूरी राहत सुविधाएं उपलब्ध कराने का अभियान जारी है।

Exit mobile version