Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में भीषण गर्मी का कहर जारी, 16 दिनों से 40 डिग्री के पार तापमान

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर: राजधानी में इस बार गर्मी का लंबा दौर जारी है। पिछले 16 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। प्रदेश के मध्य इलाकों में अब भी लू जैसे हालात बने हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24.8 डिग्री रहा। हवा की दिशा बदलने से जांजगीर, रायगढ़ और बिलासपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं।

मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल को रायपुर में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान करीब 43 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Exit mobile version