India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में ‘रक्तदान का महाकुंभ’ आयोजित, 202 यूनिट रक्त संग्रहित; 25 हस्तियां छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा ‘रक्तदान का महाकुंभ’ एवं ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद विजय बघेल, विधायक अनुज शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, पुलिस अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और राज्यगीत के साथ हुआ। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 25 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। वहीं 202 यूनिट रक्त संग्रहित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया।

आयोजन में मौजूद अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version