रायपुर। राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए इस साल 4 नए फ्लाईओवर्स का निर्माण शुरू होगा। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर इन परियोजनाओं के लिए कुल 360 करोड़ 35 लाख 93 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है।
लोक निर्माण विभाग के अनुसार, जी.ई. रोड पर गुरू तेज बहादुर उद्यान से तेलीबांधा के नेताजी सुभाष चौक तक फ्लाईओवर के लिए 172 करोड़ 86 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं रिंग रोड-2 के सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास के लिए 43 करोड़ 89 लाख 17 हजार रुपए मंजूर हुए हैं।
इसके अलावा वीआईपी रोड के फुंडहर चौक में ओवरपास निर्माण के लिए 56 करोड़ 7 लाख 35 हजार रुपए और अटल पथ एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक में ग्रेड सेपरेटर के लिए 87 करोड़ 53 लाख 13 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं से शहर के व्यस्त ट्रैफिक को सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।