Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बस्तर के लिए राहत की उम्मीद: रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट दोबारा शुरू करने की तैयारी

जगदलपुर। रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के बीच संचालित होने वाली हवाई सेवा पिछले करीब एक वर्ष से बंद है, जिससे बस्तर क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से व्यापारी वर्ग इस फ्लाइट के बंद होने से नाराज है और लंबे समय से इसे दोबारा शुरू करने की मांग कर रहा है।

अब इस हवाई सेवा को फिर से शुरू करने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। जिला प्रशासन ने एलायंस एयर कंपनी से रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट को पुनः चालू करने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। प्रशासन को उम्मीद है कि मार्च के पहले सप्ताह तक इस संबंध में सकारात्मक खबर सामने आ सकती है।

यदि यह फ्लाइट सेवा दोबारा शुरू होती है तो बस्तर के लोगों को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही रायपुर और हैदराबाद से बस्तर आने वाले पर्यटकों के लिए भी आवागमन आसान हो जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

गौरतलब है कि इस रूट पर पहले एलायंस एयर द्वारा हवाई सेवा संचालित की जाती थी। हालांकि कम यात्री संख्या और आर्थिक नुकसान के कारण वर्ष 2024 के मध्य में इस फ्लाइट को बंद कर दिया गया था। अब संभावना जताई जा रही है कि समर सेशन में यह सेवा फिर से शुरू हो सकती है।

Exit mobile version