Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में शुरू होंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, यात्रियों को हर 15-20 मिनट में मिलेगी सुविधा

रायपुर। राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार से आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों के पायलट प्रोजेक्ट के तहत ये बसें दो प्रमुख रूटों पर चलेंगी और यात्रियों को हर 15 से 20 मिनट में बस की सुविधा मिलेगी।

पहला रूट टाटीबंध चौक से आमापारा होते हुए रेलवे स्टेशन तक रहेगा, जबकि दूसरा रूट आईएसबीटी भाठागांव से संतोषी नगर, पचपेड़ी नाका, सिद्धार्थ चौक, कालीबाड़ी और घड़ी चौक होते हुए रेलवे स्टेशन तक संचालित होगा। बसों का संचालन प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा।

टाटीबंध चौक से रेलवे स्टेशन तक का किराया 25 रुपये तय किया गया है। प्रशासन का कहना है कि नई बस सेवा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और दैनिक यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या में भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version