रायपुर: मोतीबाग ओवरहेड टैंक में लीकेज, लाखों लीटर पानी बर्बाद, दफ्तर और स्कूल डूबे

राजधानी रायपुर के मोतीबाग इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इलाके में स्थित ओवरहेड टैंक में भारी रिसाव हो गया, जिसके चलते लाखों लीटर पानी बह गया। पानी के तेज बहाव से टैंक के नीचे मौजूद जोन 4 के दफ्तर, स्मार्ट रीडिंग जोन ‘तक्षशिला’ और पास में स्थित प्रेस क्लब के सामने भी पानी जमा हो गया।

इस हादसे में ‘तक्षशिला’ में पढ़ने आए बच्चे भी फंस गए। सड़क पर पानी भर जाने के कारण बच्चों को रीडिंग जोन से बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी। बाद में उन्हें प्रेस क्लब के रास्ते बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, टैंक में सुबह करीब 8 बजे रिसाव शुरू हुआ। टैंक की क्षमता लाखों लीटर पानी की है और अनुमान लगाया जा रहा है कि रिसाव के कारण भारी मात्रा में पानी बर्बाद हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर निगम और जल विभाग की टीमें पहुंच गईं। रिसाव को रोकने और जमा पानी को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही, प्रभावित इलाकों में बिजली भी बंद कर दी गई है।

You May Also Like

More From Author