Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ग्वालियर से गिरफ्तार हुआ रायपुर का कुख्यात सूदखोर वीरेंद्र तोमर, भाई रोहित की तलाश जारी

रायपुर। राजधानी के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और सूदखोर तोमर बंधुओं पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। इनमें से एक आरोपी वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी बस्ती थाना व क्राइम ब्रांच की टीम लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद वीरेंद्र को रायपुर लाया जा रहा है।बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों भाई 2 जून से फरार थे। गिरफ्तारी से बचने वे लगातार लोकेशन बदल रहे थे। हाईकोर्ट ने हाल ही में दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जबकि पत्नियों और भतीजे को राहत मिली।फिलहाल वीरेंद्र की गिरफ्तारी की पुष्टि हो गई है, जबकि रोहित तोमर की तलाश जारी है। रायपुर पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ सूदखोरी, धमकी और अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

बता दें कि एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों भाई 2 जून से फरार थे। गिरफ्तारी से बचने वे लगातार लोकेशन बदल रहे थे। हाईकोर्ट ने हाल ही में दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जबकि पत्नियों और भतीजे को राहत मिली।

फिलहाल वीरेंद्र की गिरफ्तारी की पुष्टि हो गई है, जबकि रोहित तोमर की तलाश जारी है। रायपुर पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ सूदखोरी, धमकी और अवैध वसूली से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version