Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

Raipur News: संपत्तिकर नहीं चुकाने पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 6 व्यावसायिक परिसर सील

नगर पालिक निगम रायपुर | रायपुर। जोन-10 क्षेत्र में लंबे समय से संपत्तिकर बकाया रखने वाले 4 बड़े बकायादारों पर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। कई बार नोटिस देने के बावजूद टैक्स जमा नहीं करने पर राजस्व विभाग की टीम ने 6 व्यावसायिक परिसरों को ताला लगाकर सील कर दिया।

यह कार्रवाई पंडित विद्याचरण शुक्ल वार्ड-50, बाबू जगजीवन राम वार्ड-53 और लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित वार्ड-56 में की गई। निगम ने साफ किया है कि आगे भी टैक्स न भरने वालों पर इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version