रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा आज: महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी 1600 करोड़ का बजट, हंगामे के आसार

रायपुर। रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा आज आयोजित होगी, जिसमें महापौर मीनल चौबे अपना दूसरा बजट पेश करेंगी। इस वर्ष निगम का बजट करीब 1600 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

सभा की शुरुआत एक घंटे के प्रश्नकाल से होगी, जिसमें 22 पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए हैं। इनमें 15 सवाल भाजपा पार्षदों के हैं, जिससे अपने ही दल के पार्षद मेयर इन काउंसिल को घेरते नजर आ सकते हैं। भाजपा के 5 जोन अध्यक्ष भी सवालों के साथ तैयार हैं। वहीं कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद भी शहर के विकास से जुड़े मुद्दों को जोर-शोर से उठाएंगे।

कांग्रेस द्वारा साइंस कॉलेज चौपाटी पर हुए 9 करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब मांगे जाने की संभावना है। इसके अलावा प्रॉपर्टी टैक्स, पानी सप्लाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी निगम को घेरा जा सकता है।

सभा में आवारा कुत्तों की समस्या, कचरा कलेक्शन, गार्डनों की स्थिति, तालाब सौंदर्याकरण और अधूरे निर्माण कार्य जैसे मुद्दे भी चर्चा में रहेंगे। इन सभी विषयों को लेकर आज की बैठक में हंगामे के आसार जताए जा रहे हैं।

You May Also Like

More From Author