रायपुर: गंदगी फैलाने और डस्टबिन न रखने पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई, 62,500 रुपए जुर्माना वसूला

रायपुर। शहर में दुकानदारों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी पर रायपुर नगर निगम ने सख्ती तेज कर दी है। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आज विभिन्न जोनों में निरीक्षण अभियान चलाकर कई दुकानों और संस्थानों से जुर्माना वसूला।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पानीग्रही के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 63 स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर 36,200 रुपए का जुर्माना, जबकि दुकानों में डस्टबिन नहीं रखने पर 1,300 रुपए का चालान काटा गया

रात्रिकालीन कचरा निस्तारण के लिए विशेष टीम गठित

व्यावसायिक क्षेत्रों में रात के दौरान निकलने वाले गीले और सूखे कचरे के उचित निस्तारण की निगरानी के लिए नगर निगम ने विशेष निरीक्षण दल गठित किया है।

नोडल अधिकारी: जोन स्वास्थ्य अधिकारी

सहायक नोडल अधिकारी: प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक

ये टीमें रात 10 बजे के बाद दुकानों और ठेलों में कचरे के प्रबंधन की जांच करेंगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करेंगी। जिन जोनों में नाइट स्वीपिंग मशीनें लगाई गई हैं, वहां रूटचार्ट के अनुसार निरीक्षण किया जाएगा।

सड़क बाधा और C&D वेस्ट पर भी कार्रवाई

नगर निवेश विभाग की उडनदस्ता टीम ने शहर के मुख्य मार्गों में अवैध बाधाओं और निर्माण-ध्वंस कचरे पर भी अभियान चलाया। नगर निवेशक आभास मिश्रा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 238 स्थानों पर 1,72,900 रुपए का जुर्माना वसूला गया। संबंधित दुकानदारों और संस्थानों को भविष्य में नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

You May Also Like

More From Author