रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 1 एकड़ जमीन पर किए गए निर्माण ध्वस्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन और नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर निगम जोन-8 की टीम ने जरवाय क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए लगभग 1 एकड़ निजी जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, करीब 1 एकड़ निजी भूमि पर अज्ञात लोगों द्वारा अवैध तरीके से प्लाटिंग की जा रही थी। प्लाटिंग के लिए वहां मुरूम की सड़क बनाई गई थी और लगभग 12 स्थानों पर प्लिंथ लेवल तक निर्माण भी कर लिया गया था।

नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से अवैध रूप से बनाई गई मुरूम सड़क को काट दिया और सभी अवैध निर्माणों को तोड़ते हुए प्लाटिंग की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगा दी।

यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश और जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान नगर निगम जोन-8 के उपअभियंता अबरार खान सहित नगर निवेश विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author