Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध दुकानों और मकानों को ध्वस्त किया

रायपुर। राजधानी में अवैध कब्जों और बिना अनुमति के निर्माणों के खिलाफ नगर पालिक निगम ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को जोन 8 की टीम ने टाटीबंध और सोनडोंगरी इलाके में करोड़ों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान 18 अवैध दुकानों और 15 निर्माणाधीन मकानों को जमींदोज किया गया।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में वीर सावरकर नगर और ट्रांसपोर्ट नगर टाटीबंध में अभियान चलाया गया। यहां भू-माफियाओं द्वारा 20 हजार वर्गफीट में बनाई गई 18 दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। सोनडोंगरी में भी बिना अनुमति लगभग 15 मकानों का निर्माण रुकवाया गया और निर्माणाधीन ढांचे तोड़ दिए गए।

जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने कहा कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण करने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी और यह कार्रवाई जारी रहेगी। इस अभियान में नगर निवेश विभाग का पूरा दस्ता, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर, उप अभियंता लोचन चौहान और अबरार खान भी शामिल थे।

Exit mobile version