रायपुर नगर निगम के जोन कार्यालय छुट्टियों में भी खुले रहेंगे, 31 मार्च तक जमा करें संपत्तिकर

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने संपत्तिकर वसूली को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों के राजस्व विभाग और काउंटर 26 मार्च से 31 मार्च तक शासकीय अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे।

इस दौरान नागरिक संबंधित जोन कार्यालयों में जाकर अपना बकाया संपत्तिकर जमा कर सकेंगे। साथ ही सुविधा के लिए ऑनलाइन माध्यम भी उपलब्ध कराया गया है। करदाता मोर रायपुर ऐप और निगम की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी भुगतान कर सकते हैं।

नगर निगम के राजस्व विभाग ने बड़े बकायादारों को चेतावनी दी है कि यदि समय पर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो नियमानुसार कुर्की और सीलबंदी की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निगम ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 अंतिम तिथि है। इसके बाद कर जमा नहीं करने पर बकाया राशि पर 17 प्रतिशत अधिभार लगाकर वसूली की जाएगी।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते अपना पूरा बकाया जमा कर दें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

You May Also Like

More From Author