Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बकाया नहीं चुकाने पर निगम की सख्ती, 8 दुकानें सील, 4 ने मौके पर भरा टैक्स

रायपुर। नगर निगम ने बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जोन-9 की टीम ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए 8 दुकानों को सील कर दिया, जबकि 4 दुकानदारों ने मौके पर ही बकाया राशि जमा कर दी।

कार्रवाई के दौरान निगम को 80,592 रुपये की वसूली हुई, जबकि करीब 3.65 लाख रुपये बकाया वाले प्रतिष्ठानों को सील किया गया। निगम ने साफ किया है कि बकाया नहीं चुकाने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version