Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कांग्रेस पार्षदों की बैठक आज, निगम में नेता प्रतिपक्ष पर लगेगा मुहर

रायपुर। रायपुर नगर निगम में पिछले आठ महीनों से चल रहे नेता प्रतिपक्ष के विवाद का समाधान मंगलवार को होने जा रहा है। निगम के सभापति सूर्यकांत राठौर ने कांग्रेस के उन पांच पार्षदों को बैठक के लिए बुलाया है जिन्होंने पहले इस्तीफा दिया था। बैठक मंगलवार की शाम चार बजे उनके कक्ष में होगी, और माना जा रहा है कि इसी बैठक में तय होगा कि नेता प्रतिपक्ष कौन होगा।

पिछले गुरुवार को प्रस्तावित बैठक पार्षद जयश्री नायक, रोनिता प्रकाश जगत और दीप मनीराम साहू के अनुपस्थित रहने के कारण स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद पार्षद संदीप साहू ने नए समय की मांग की, जिस पर 23 सितंबर की तारीख तय की गई। वहीं रविवार को संदीप साहू सहित अन्य चार महिला पार्षदों के पति बाहर गए हुए थे, लेकिन सोमवार को लौट आए हैं। माना जा रहा है कि उनका रुख एकजुट रह सकता है, जिससे संदीप साहू को बहुमत का समर्थन मिलने की संभावना बढ़ गई है। सभापति सूर्यकांत राठौर ने भी स्पष्ट कहा है कि मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष का फैसला कर लिया जाएगा।

विवाद की शुरुआत:
निगम चुनाव के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे ने संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष घोषित किया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस ने सभी निगमों की सूची जारी की, जिसमें आकाश तिवारी का नाम शामिल था। इस सूची के बाद विवाद गहराया। संदीप को समर्थन देने वाले पांच पार्षदों ने विरोध में इस्तीफा दिया था, जिसे बाद में दबाव के चलते वापस लेना पड़ा।

Exit mobile version