Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में 9 गौधामों के संचालन को मंजूरी, धरसींवा, अभनपुर और तिल्दा के गौधाम शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर जिले में गौवंश के संरक्षण और देखभाल को बढ़ावा देने के लिए 9 गौधामों के संचालन को मंजूरी दी गई है। जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक में विभिन्न गौधामों के संचालन के लिए प्राप्त आवेदनों का अनुमोदन किया गया। इनमें धरसींवा, अभनपुर और तिल्दा विकासखंड के गौधाम शामिल हैं।

धरसींवा विकासखंड के 5 गौधामों को मंजूरी

धरसींवा विकासखंड में धनौली, निलजा, पंडरभट्ठा, बरबंदा और नगरगांव स्थित गौधामों के संचालन के लिए आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। धनौली गौधाम के लिए अमृतधाम इष्टमित्र मानवपीठ सेवा संघ, देवेंद्र नगर रायपुर का आवेदन मंजूर हुआ है। वहीं, निलजा गौधाम के लिए महादेव गौधाम सेवा समिति, पंडरभट्ठा के लिए ग्राम गौधाम समिति, बरबंदा के लिए ग्राम पंचायत बरबंदा और नगरगांव के लिए ग्राम पंचायत नगरगांव के आवेदन को अनुमोदन मिला है।

अभनपुर और तिल्दा के गौधाम भी शामिल

अभनपुर विकासखंड में पिपरौद गौधाम के संचालन के लिए गोमती धाम गौशाला सेवा समिति, पिपरौद और खोरपा गौधाम के लिए अयोध्या गौ सेवा समिति, खोरपा के आवेदन को मंजूरी दी गई है।

इसी तरह तिल्दा विकासखंड में मोहदा गौधाम के लिए मां पाताल भैरवी गौधाम समिति और कोदवा गौधाम के लिए कामधेनु सेवा समिति के आवेदन अनुमोदित किए गए हैं।

इन 9 गौधामों में स्वयंसेवी संस्थाओं और ग्राम पंचायतों की भागीदारी रहेगी। बैठक में जिला स्तरीय गौधाम समिति के अध्यक्ष तोमस कुमार यदु, सदस्य हरिका साहू, उमेश साहू और पशु चिकित्सा सेवाओं के संयुक्त संचालक शंकर लाल उइके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version