Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर न्यूज़: स्वच्छता में लापरवाही पर नगर निगम की कार्रवाई, फैक्ट्री और होटल पर जुर्माना

Raipur News : रायपुर । नगर निगम क्षेत्र में लापरवाही बरतने पर खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को मिली जनशिकायत के बाद नैवेद्य फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया, जहां निगम की नालियों में कचरा डालने से नालियां जाम होने की शिकायत सही पाई गई। इस पर फैक्ट्री संचालक पर तत्काल 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए।

इसी तरह जोन 4 क्षेत्र स्थित गुजराती मिष्ठान भंडार के औचक निरीक्षण के दौरान मिनी एसटीपी नहीं पाया गया। इस पर स्वास्थ्य अधिकारी ने मिनी एसटीपी लगाने का नोटिस जारी किया और तत्काल 5 हजार रुपये का ई-जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के दौरान जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन्द्र चंद्राकर और निगम मुख्यालय के स्वच्छता निरीक्षक गिरिजेश तिवारी मौजूद रहे।

वहीं नगर निगम जोन 10 की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देश पर हॉटल गुरुकृपा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल में गंदगी पाए जाने पर जनशिकायत सही पाई गई, जिसके बाद होटल संचालक पर 2,500 रुपये का ई-जुर्माना लगाया गया।

Exit mobile version