रायपुर में पासपोर्ट सेवा केंद्र अब तेलीबांधा शिफ्ट, 6 अप्रैल से नई लोकेशन पर मिलेगी सुविधा

रायपुर। शहर में पासपोर्ट सेवा केंद्र को अब तेलीबांधा स्थानांतरित किया जा रहा है। फिलहाल यह केंद्र श्याम प्लाजा में संचालित हो रहा था, लेकिन जगह की कमी के चलते इसे नए परिसर में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। नया और आधुनिक केंद्र तेलीबांधा स्थित वन हाई स्ट्रीट कॉम्प्लेक्स के दूसरे तल पर तैयार किया जा रहा है।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस राणा ने जानकारी दी कि 6 अप्रैल से सभी सेवाएं नए पते से ही शुरू होंगी। इस तारीख के बाद जिन आवेदकों ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया है, उन्हें सीधे नए केंद्र पर ही पहुंचना होगा। वहीं, पहले से लंबित आवेदनों का निपटारा भी अब इसी नए कार्यालय में किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार नए केंद्र में बेहतर पार्किंग, आरामदायक बैठने की व्यवस्था और आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे रायपुर के साथ-साथ भिलाई, बिलासपुर और महासमुंद से आने वाले लोगों को भी अधिक सुविधा मिलेगी।

हालांकि, डीडी नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय अपने वर्तमान स्थान से ही संचालित होता रहेगा और उससे संबंधित सभी कार्य वहीं किए जाते रहेंगे। पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन टीसीएस कंपनी द्वारा किया जाता है, जबकि सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद डीडी नगर कार्यालय से पासपोर्ट अधिकारी के हस्ताक्षर के साथ स्पीड पोस्ट के जरिए आवेदकों के घर भेजे जाते हैं।

You May Also Like

More From Author