रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश ठगी का खुलासा करते हुए ‘Wash & Wash ब्लैक मनी स्कैम’ से जुड़ी दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक कारोबारी को 45 करोड़ रुपये का निवेश दिलाने का झांसा देकर विदेशी केमिकल से काले नोटों को असली बनाने का फर्जी डेमो दिखाया और अलग-अलग बहानों से 1.13 करोड़ रुपये ठग लिए।
शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने जांच कर कनिज फातमा उर्फ भावना पांडेय और दीपिका पालीवाल को गिरफ्तार किया। उनके पास से मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, यह अंतरराज्यीय गिरोह कई राज्यों में इसी तरह की ठगी कर चुका है। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

