Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

IPL 2025 सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़: रायपुर पुलिस ने महादेव ऐप के जरिए सट्टा चलाने वाले 14 आरोपी किए गिरफ्तार

रायपुर। IPL 2025 के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महादेव सट्टा ऐप के पैनलों (L 95 LOTUS, LOTUS 651, LOTUS 656) के जरिए देशभर में फैले नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर के 8 समेत कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी कोलकाता और गुवाहाटी में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहे थे।

500 बैंक खातों से करोड़ों की लेनदेन
पुलिस जांच में सामने आया है कि सटोरिए करीब 500 बैंक खातों का उपयोग कर करोड़ों रुपये का लेनदेन कर रहे थे। अब तक 1500 से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

आईटी उपकरण और दस्तावेज बरामद
पुलिस ने सट्टा नेटवर्क में इस्तेमाल किए गए 67 मोबाइल, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 एटीएम कार्ड, 15 सिम, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, एक सीसीटीवी कैमरा, 4 एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टे से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। जब्ती का कुल मूल्य करीब 30 लाख रुपये आंका गया है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई ऐसे हुई शुरू
13 अप्रैल को पुलिस को स्थानीय इनपुट मिला, जिसके आधार पर निखिल वाधवानी को रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके से पकड़ा गया। पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के बाद कोलकाता के न्यू टाउन और राजारहाट इलाकों तथा गुवाहाटी के बेलटोला इलाके में छापेमारी कर कुल 14 सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
कोलकाता से:

गुवाहाटी से:

अब तक 41 गिरफ्तारियां
एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने आईपीएल 2025 के दौरान अब तक कुल 17 मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 72.27 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है। आरोपी Mahadev App समेत Gajanand App, Mr Bean, Winpro-in, DiamondÛch999-com, Wood777 जैसे कई प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे थे।

कानूनी कार्रवाई जारी
आरोपियों पर देवेंद्र नगर थाने में जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 और भारतीय तार अधिनियम सहित BNS की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे और भी धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

निगरानी और जांच जारी है।

Exit mobile version