Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कमिश्नरी प्रणाली पर रायपुर पुलिस का सेमिनार, जनविश्वास और बेहतर पुलिसिंग पर जोर

रायपुर। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जनविश्वास मजबूत करने और प्रभावी पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला (आईपीएस) ने शंकर नगर स्थित सभागार में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए एक सेमिनार आयोजित किया।

सेमिनार में डीसीपी नॉर्थ मयंक गुर्जर, डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल और डीसीपी सेंट्रल उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने-अपने जोन की प्राथमिकताओं व कार्यक्षेत्र की जानकारी दी। डॉ. शुक्ला ने कहा कि कमिश्नरी सिस्टम का उद्देश्य अधिकार बढ़ाना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम करना है।

उन्होंने पुलिसकर्मियों को संवेदनशील, अनुशासित और जनहितकारी व्यवहार अपनाने, शिकायतों की गंभीरता से सुनवाई करने तथा विजिबल पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के प्रति सख्ती और आम नागरिकों के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार ही बेहतर पुलिसिंग की पहचान है।

सेमिनार में एडिशनल डीसीपी सहित सभी एसीपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version