Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

नए साल के जश्न को लेकर रायपुर पुलिस की अहम बैठक, कड़ी निगरानी के निर्देश

रायपुर। नए साल के मद्देनजर राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सिविल लाइन स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जिले के सभी थाना प्रभारी, सीएसपी और एएसपी मौजूद रहे।

बैठक में नववर्ष के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। क्राइम मीटिंग के दौरान लंबित अपराधों को लेकर संबंधित थाना प्रभारियों को फटकार भी लगाई गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि नए साल पर होटल, क्लब, फार्म हाउस और निजी पार्टियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थानों की विशेष टीमें गठित की गई हैं। आयोजनों और सड़कों पर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रणनीति तैयार की गई है।

Exit mobile version