Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में अवैध गुटखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 20 लाख का माल जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई इलाके में अवैध गुटखा भंडारण पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये मूल्य का सितार गुटखा और तंबाकू जब्त किया है। छापेमारी में 160 बोरी सितार गुटखा और 300 बोरी तंबाकू बरामद किया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र के एक स्टोरेज रूम में लंबे समय से गुटखा और तंबाकू का भंडारण किया जा रहा था। सूचना मिलने पर रायपुर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस ने डीसीपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई की। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फूड सेफ्टी विभाग भी मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Exit mobile version