Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में पुलिसिंग मजबूत करने 62 जवानों की नई तैनाती, कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला का बड़ा फैसला

रायपुर। शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पुलिसिंग को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 62 पुलिसकर्मियों की विभिन्न थानों में नई पोस्टिंग की है।

रक्षित केंद्र से देवेंद्रनगर, गंज, मौदहापारा, गोल बाजार, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, उरला और पंडरी थाना क्षेत्रों में चार-चार आरक्षकों की तैनाती की गई है, जिनमें महिला आरक्षक भी शामिल हैं। वहीं कमल विहार चौकी और एक्सप्रेस-वे तिराहा पुलिस चौकी में एक-एक एएसआई, एक-एक प्रधान आरक्षक तथा चार-चार आरक्षकों की पोस्टिंग की गई है।

इसके अलावा नव निर्मित पुलिस उपायुक्त कार्यालयों के सुचारू संचालन के लिए उत्तर, मध्य, पश्चिम, साइबर और क्राइम शाखाओं में भी स्टाफ की नियुक्ति की गई है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस उपायुक्त कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

इस प्रशासनिक कदम से शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version