Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर प्रेस क्लब का होगा आधुनिकीकरण, एक करोड़ की लागत से मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य शासन द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रुपये की राशि से प्रेस क्लब भवन का जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण जल्द शुरू होगा। गुरुवार को जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने भवन का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया।

योजना के तहत प्रेस क्लब में अत्याधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, लाइव डिस्कशन स्टूडियो, गेमिंग जोन, लाउंज, जिम, आधुनिक इंटीरियर, बेहतर बैठक व्यवस्था, सुविधायुक्त शौचालय और आकर्षक लैंडस्केपिंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वरिष्ठ पत्रकारों और प्रेस क्लब पदाधिकारियों से सुझाव भी लिए। नगर निगम को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए। प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने इसे राजधानी के पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए राज्य शासन का आभार जताया।

Exit mobile version