India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर: लोक शिक्षण संचालनालय में पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी, दावा-आपत्ति का निराकरण जल्द

रायपुर। लोक शिक्षण संचालनालय में प्राचार्य और अन्य पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया एवं समयमान वेतनमान संबंधी कार्यवाही की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत, वरिष्ठता सूची में दर्ज दावा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए अधिकारी और कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची में सहायक संचालक हरिश्चन्द्र दिलावर, सहायक संचालक अमरदास कुर्रे, सहायक ग्रेड-2 लिकेश्वर प्रसाद साहू, सहायक ग्रेड-2 नवाब कुरैशी, सहायक ग्रेड-3 बालकृष्ण वर्मा, और सहायक ग्रेड 3 गजराज बंजारे शामिल हैं।

इन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी में जिलों से प्राप्त वार्षिक गोपनीय चरित्रावली का परीक्षण, संधारण, और प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण शामिल है।

Exit mobile version