Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में तेज बारिश से जलभराव, शंकर नगर में घरों तक पहुंचा गंदा पानी; निगम पर भड़के रहवासी

रायपुर। राजधानी में शनिवार देर शाम हुई तेज बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। करीब एक घंटे की बारिश में शंकर नगर समेत कई इलाकों में जलभराव हो गया। आस्था अपार्टमेंट सहित आसपास के घरों और परिसरों में नालियों का गंदा पानी घुस गया, जिससे रहवासियों में नाराजगी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है और कई शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। पिछली बारिश में भी पानी भरने से आस्था अपार्टमेंट की 30-40 गाड़ियां खराब होने का दावा किया गया था। इस बार फिर बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रहवासियों ने नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। वहीं, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया कि नालियों की सफाई केवल कागजों में हो रही है और इसके नाम पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने निगम प्रशासन और महापौर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

Exit mobile version