रायपुर में राज्योत्सव के दौरान रामनामी समाज ने PM मोदी को किया सम्मानित, वीडियो वायरल

रायपुर। राज्योत्सव के दौरान रामनामी समाज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई आत्मीय भेंट का वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे एक्स पर शेयर करते हुए भावनात्मक और प्रेरणादायी क्षण बताया है।

कार्यक्रम में रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक मोर मुकुट से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दृश्य भक्ति और आत्मीयता का सुंदर उदाहरण है, रामनाम में लीन इस समुदाय की आस्था अद्भुत है।

You May Also Like

More From Author