Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में संपत्तिकर वसूली का रिकॉर्ड, एक दिन में 8 करोड़ से ज्यादा जमा

रायपुर। 31 मार्च 2026 को रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोनों में संपत्तिकर जमा करने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चले अभियान में 7912 करदाताओं ने कुल 8 करोड़ 17 लाख 36 हजार 218 रुपये जमा किए।

राजस्व वसूली में जोन-2 की टीम सबसे आगे रही, जिसने 3 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की। वहीं जोन-5 की टीम करीब 2.75 करोड़ और जोन-4 की टीम 2 करोड़ 6 लाख रुपये की वसूली के साथ प्रमुख रही। जोन-2, 4 और 10 की टीमों ने एक-एक करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह किया।

बकाया कर वसूली के लिए निगम ने सख्त कार्रवाई भी की। टैक्स नहीं चुकाने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सील किया गया और कई स्थानों पर पानी कनेक्शन काटे गए।

इसी दौरान होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार और शैलेन्द्र नगर ने वर्ष 2008 से 2026 तक का बकाया कर आरटीजीएस के माध्यम से जमा कर दिया, जिसके बाद निगम ने दोनों स्कूलों की सील खोल दी।

Exit mobile version