Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर: बहादुर गार्ड की सूझबूझ से बड़ी चोरी टली, चोरों को दौड़ाकर भगाया

रायपुर। राजधानी के दलदल सिवनी स्थित हर्ष विहार कॉलोनी में एक बहादुर गार्ड की सतर्कता से बड़ी चोरी की वारदात टल गई। चार बदमाश चोरी की नीयत से कॉलोनी में घुसे थे, लेकिन गार्ड ने हिम्मत दिखाते हुए उन्हें दौड़ाकर भगा दिया।

चोर एक घर के पीछे से कंसर्टिना तार काटकर पोर्च होते हुए मेन गेट तक पहुंच गए थे और अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। तभी कॉलोनी के गार्ड चंद्रशेखर की नजर उन पर पड़ी। बिना डरे गार्ड ने डंडा उठाया और चोरों पर टूट पड़े। अचानक हुए इस हमले से घबराए चोर उसी रास्ते से भाग निकले, जिस रास्ते से आए थे।

कॉलोनी में दो बार हो चुकी है चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कॉलोनी के लोगों ने गार्ड चंद्रशेखर की बहादुरी की सराहना की और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में इस कॉलोनी में दो बार चोरी हो चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है।

https://khabarmitan.com/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-07-at-6.21.08-AM.mp4
Exit mobile version