Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, काम दिलाने के नाम पर महिलाओं को देह व्यापार में धकेल रही थी महिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से देह व्यापार के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने भाठागांव क्षेत्र में स्थित एक मकान में छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस दौरान मुख्य आरोपिया रूषा खरे को गिरफ्तार किया गया, जो दलाली कर इस अवैध धंधे को संचालित कर रही थी।

काम के बहाने लड़कियों को फंसाकर बना रही थी शिकार

आरोपिया ने सरगुजा, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ की गरीब व मजबूर युवतियों को अच्छी नौकरी और आमदनी का झांसा देकर रायपुर बुलाया और फिर देह व्यापार में धकेल दिया। पुलिस को 31 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भाठागांव स्थित इटालिया हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।

गिरफ्तार महिलाएं और खुलासे:

छापेमारी में तीन अन्य महिलाएं भी मौके पर पाई गईं:

पूछताछ में इन महिलाओं ने बताया कि रूषा खरे ने उन्हें काम का झांसा देकर बुलाया था, लेकिन बाद में शरीर बेचने के लिए मजबूर किया गया।

बरामद सामग्री:

मामला दर्ज और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपिया रूषा खरे के खिलाफ धारा 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

ऑपरेशन में इन अफसरों की रही प्रमुख भूमिका:

Exit mobile version