रायपुर: छत्तीसगढ़ में एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है। मंगलवार को तो अभ्यर्थियों ने अपने विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा तरीका अपनाया। बरसते पानी के बीच उन्होंने दुर्ग से रायपुर स्थित धरना स्थल तुता तक 50 किलोमीटर की दौड़ लगाई।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम 90 दिन के भीतर घोषित करने का आदेश दिया था। 9 सितंबर को यह समय सीमा पूरी हो गई, लेकिन परिणाम अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसी बात से नाराज अभ्यर्थी अब सड़कों पर उतर आए हैं।
परिणाम न मिलने से अभ्यर्थी हैं परेशान
परिणाम में देरी से परेशान अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक परिणाम जारी नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आज से रायपुर स्थित धरना स्थल तुता में एसआई अभ्यर्थी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
अभ्यर्थियों की मांगें
- एसआई भर्ती परीक्षा का परिणाम तत्काल जारी किया जाए।
- भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए।
- अभ्यर्थियों के हितों का ध्यान रखा जाए।

